Breaking News
नगर पंचायत कोंटा, भोपालपटनम, भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत कोंटा, भोपालपटनम, भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आ रहे है। आम निर्वाचन सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपटनम ओर, भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। तीनों जगह मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है।

कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच पर भाजपा और भोपालपटनम में सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इस चुनाव में कोंटा के विधायक प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा व भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप की भी प्रतिष्ठा लगी थी। जिसमें लखमा ने बाजी मार ली है।

इसी तरह बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी और भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी इस चुनाव में अपने दलों के प्रमुख रणनीतिकार थे, जिसमें मंडावी भारी पड़ गए हैं

बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाह टिकी है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सेंट्रल वार रूम बनाया है, जहां से सभी निकायों के परिणाम पर नजर रखी जा रही है। 20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसद से ज्यादा चार लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है।

महासमुंद जिले के बसना उपचुनाव में निर्दलीय शीत गुप्ता जीते, शीत गुप्ता को 205 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 61 व भाजपा को 42 मत ही मिले। आम निर्वाचन कोंटा (सुकमा) नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हो गया है यहा 14 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली, एक सीट पर भाजपा को मिला। बीजापुर के भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा हो गया है

नगर पालिका निगम

– बिरगांव (रायपुर) 15 कांग्रेस, 9 भाजपा, तीन जकांछ 3 व 3 सीट निर्दलीय जीते

– भिलाई (दुर्ग)

– रिसाली (दुर्ग)

– भिलाई-चरोदा 22 कांग्रेस, 16 भाजपा व 2 निर्दलीय जीते

नगर पालिका परिषद

– शिवपुर चरचा (कोरिया) कांग्रेस 8 भाजपा 5 व निर्दलीय 2 पर जीते

– जामुल (दुर्ग) 10 कांग्रेस 5 भाजपा, 1 निर्दलीय 4 जोगी कांगेस की जीत

– सारंगढ़ (रायगढ़) 10 कांग्रेस 3 भाजपा 1 निर्दलीय

– बैकुंठपुर (कोरिया) 11 कांग्रेस 7 पर भाजपा 2 सीट पर निर्दलीय जीते

– खैरागढ़ (राजनांदगांव) 9 कांग्रेस व 8 पर भाजपा जीती

नगर पंचायत

– प्रेमनगर (सूरजपुर)11 कांग्रेस 2 भाजपा व 2 अन्य

– नरहरपुर (कांकेर)11 कांग्रेस 4 पर भाजपा जीती

– कोंटा (सुकमा) – 14 सीट पर कांग्रेस जीती 1 सीट पर भाजपा

– भैरमगढ़ (बीजापुर) कांग्रेस का 10 सीट पर कब्जा भाजपा 05 सीट जीती

– भोपालपट्टनम सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत

मारो (बेमेतरा) 9 कांग्रेस, 5 भाजपा एक पर निर्दलीय जीते

उपनिर्वाचन नगर निगम

– बिलासपुर कांग्रेस के शेख अशलम जीते

– रायगढ़

– राजनांदगांव कांग्रेस के चंद्रकला देवांगन

नगर पालिका परिषद

– गोबरा नवापाराआमदी वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस के घनाराम साहू जीते

थान खम्हरिया

– उतई निर्दलीय सतीश चंद्राकर जीते

– भानुप्रतापपुर कांग्रेस के शांति ठाकुर जीते

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निर्दलीय प्रत्याशी,हार बर्दाश्त नहीं कर पाया रिकाउंटिंग की मांग
Next post तालिबान ने पाकिस्तान सेना को दिया बड़ा झटका