सरकार की दूरदर्शी नीतियों में किसान बेहतर स्थिति

जामुल निकाय में 7 करोड़ रुपये की राशि के कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों की वजह से आज खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि देशभर में डीएपी का संकट है और अगले साल भी संकट के कम होने के आसार नहीं हैं, डीएपी के मूल्यों के और बढ़ने की आशंका भी है।

गोधन न्याय योजना के माध्यम से जिस तरह से कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है उससे जैविक खाद के रूप में विकल्प किसानों को प्राप्त हुआ है। इस विकल्प से मिट्टी की उर्वरता सुरक्षित होगी और साथ ही किसान बेहतर उत्पादन भी प्राप्त करेगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम कृषकों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दे रहे हैं। सरकार ने भूमिहीन मजदूरों का भी ध्यान रखते हुए, उनके लिए भी प्रतिवर्ष 6000 रुपये देने की योजना सुनिश्चित की है।

किसानों से अरवा धान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अरवा धान लेने का ही निश्चय किया है इसलिए मैं किसानों को अरवा धान बोने की सलाह देता हूं। मुख्यमंत्री ने जामुल के विकास के लिए घोषणाएं भी की। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने  और शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण की भी घोषणा की।

4 वार्डों में विद्युत खंभों की घोषणा भी की। साथ ही राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड की घोषणा तथा 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।  शासकीय सेवाओं में भी रोजगार के अधिकतम द्वार शासन द्वारा आरंभ किए गए हैं उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास के लिए किसी तरह की राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन विकास कार्यों में सुरडुंग जलाशय की रिमॉडलिंग का भूमिपूजन भी शामिल है।

इस मौके पर अपने संबोधन में जिले के प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां किसानों तथा सभी वर्गों के लिए उपयोगी रही है। कर्जमाफी तथा राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से उन्होंने किसानों के हितों को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भी दिया।
हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि तथा सामग्री का हुआ वितरण -मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि का वितरण किया।

श्रम विभाग के हितग्राहियों को उन्होंने चेक का वितरण किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म प्रदान किया गया। आंगनबाड़ियों के लिए प्री-स्कूल किट भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। मत्स्य पालकों को उन्होंने मछली बीज तथा किट प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को पट्टा वितरित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एटीएम में कैश नहीं तो,10 हजार रुपये जुर्माना
Next post मिनी स्टेडियम अब स्टेडियम के रूप में अपग्रेड