सरेराह कॉलर पकड़कर युवक को  जडे़ थप्पड़

सरेराह कॉलर पकड़कर युवक को जडे़ थप्पड़

कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे नाराज NGO संचालिका पुलिस लेकर गांव पहुंच गई। युवक की सरेराह जमकर पिटाई की गई। जब युवक को पुलिस थाने लेकर आई, तब थाने में घुसकर युवकों ने भी बेरहमी से युवक की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस तमाशबीन बनी रही। सोशल मीडिया में जब वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस ने बलवा व मारपीट करने के साथ ही कुत्ते की हत्या करने का मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार,   सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक डंडे से कुत्ते की पिटाई करते दिख रहा है। आरोप है कि पिटाई से कुत्ते की मौत हो गई। इस वीडियो को देखने के बाद कुदुदंड की पशु प्रेमी NGO संचालिका निधि तिवारी मामले लेकर सीपत थाने पहुंच गई। यहां से वह एक युवती व पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम लुतरा पहुंच गई। इस दौरान बिटकुली में रहने वाले विनोद कश्यप के साथ गाली-गलौज करते हुए सरेराह उसकी पिटाई की गई।इसके बाद युवक को सीपत पुलिस पकड़कर थाने ले आई। तब कुछ युवक थाने में घुस गए और विनोद की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले तो पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में तमाशबिन बनी रही।

जब युवक की सरेराह पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ और विनोद के खिलाफ कुत्ते की हत्या करने के आरोप में धारा 429 के तहत अपराध दर्ज किया गया तो इससे नाराज ग्रामीण शनिवार को शिकायत लेकर SP आफिस पहुंच गए।SP दीपक झा के निर्देश पर दोनों मामलों में सीपत पुलिस ने NGO संचालिका और थाने में घुसकर पिटाई करने पर बलवा का अपराध दर्ज कर लिया।

घटना के बाद  शाम लुतरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में SP आफिस पहुंच गए। ग्रामीणों ने SP को बताया कि जिस कुत्ते को मारने को लेकर बवाल हो रहा वह कई लोगों को काट चुका है। इसके साथ ही वह ग्रामीणों की मुर्गियां भी खा जाता था।

कुत्ता बच्चों को भी काट देता था। इसे मारने के समय किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। NGO संचालिका ने मामले की जानकारी के बगैर ही जुर्म दर्ज करा दिया। वहीं, युवक की पिटाई भी कर दी। थाना प्रभारी राजकुमार शौरी ने बताया कि इस मामले में अलग-अलग 3 FIR दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुदुदंड में रहने वाली निधी जीव आश्रय नाम की संस्था चलाती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 02.30 बजे इंस्टाग्राम के माध्यम से एक विडियो मिला, जिसमें एक व्यक्ति सोए हुए कुत्ते को बेरहमी से डंडे से मार रहा है।

ग्राम लुतरा जाने पर पता चला कि विनोद कश्यप नाम युवक ने कुत्ते की पिटाई की है। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

विनोद कश्यप के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई होने से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि विनोद कश्यप लुतरा में बाबा स्वीट्स में काम करता है। एक लडकी ने उसकी सरेराह पिटाई की है। उन्होंने बताया कि जिस कुत्ते को मारने को लेकर बवाल हो रहा वह कई लोगों को काट चुका है। वह ग्रामीणों की मुर्गियां भी खा जाता था। कुत्ता बच्चों को भी काट देता था।

इसे मारने के समय किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। NGO संचालिका ने बिना जानकारी जुर्म दर्ज करा दिया है। वहीं, युवक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी गई।

मामला सामने के बाद नाराज SP दीपक झा ने सीपत थाना प्रभारी को फटकार लगाई और एनजीओ संचालिका के साथ युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सस्ती दवा मिलने से धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से बेहद खुश
Next post आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग समापन