NMDC स्टील प्लांट में बाहरी परिवहन का विरोध, परिवहन संघ ने खोला मोर्चा

बस्तर: बस्तर परिवहन संघ और बस्तर में स्थापित नगरनार NMDC स्टील प्लांट में काम कर रहे परिवहन संघ ने नाराजगी जाहिर की है. बस्तर परिवहन संघ ने अपनी मांगों को लेकर बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही बुधवार को प्रेसवार्ता कर अपनी बातें विभिन्न परिवहन संघ तक पहुंचाने की कोशिश की है.

ट्रकों के किराए में हो रही कटौती: प्रेसवार्ता के दौरान बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष अमर सिंह परिहार ने कहा कि, “NMDC स्टील प्लांट में बाहरी गाड़ियों के परिवहन से स्थानीय परिवहन पूरी तरह से ठप पड़ गया है. बाहरी लोगों के कारण बस्तर के लोगों का नुकसान हो रहा है. बस्तर परिवहन संघ और जय झाड़ेश्वर संघ अपनी वाहन संचालित कर सेवाएं दे रहे हैं. इसी बीच NMDC स्टील प्लांट में संचालित विभिन्न ट्रांसपोर्ट ट्राला के जरिए सामान ढो रहा है. आपसी खींचतान के कारण ट्रकों के किराए में कटौती हो रही है.”

उग्र आंदोलन की चेतावनी: परिवहन संघ ने जानकारी दी कि सभी ट्रांसपोर्ट को एकजुट करने के लिए सभी की एक विशेष बैठक की जाएगी. बैठक में एक रेट तय किया जाएगा, जिसको लेकर DM को ज्ञापन भी सौंपा गया है. मांगें पूरी न होने पर संघ ने उग्र आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी दी है. इस मुद्दे पर अबतक एनएमडीसी और बस्तर जिला प्रशासन का कोई पक्ष नहीं आया है. अब देखना होगा कि बस्तर जिला प्रशासन और एनएमडीसी इस मुद्दे पर क्या कहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बिहार में एक साथ चालीस डॉक्टरों पर FIR; सीसीटीवी से पहचान रही पुलिस, जानें पूरा मामला
Next post आग में फंसे लोगों को अपनी परवाह किए बचाई जान, दुर्ग एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित