नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

सुकमा में नक्सलियों और जवानों की एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है, बुधवार को हुए मुठभेड़ में एक पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया। बता दे कि मंगलवार को भी इसी इलाके से एक पांच लाख की महिला नक्सली मारी गई थी। मारजुम इलाके में लगातार दो दिनों से बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा के जवानों का सयुक्त आपरेशन चल रहा है जिसमे जवानों को दूसरे दिन कामयाबी मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मारजूम इलाका जो कि दंतेवाड़ा का सीमावर्ती इलाका है जहां आज डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है, जिसमे एक नक्सली मारा गया जिसकी शिनाख्त मड़कम मुइया जो कि एरिया कमेटी सदस्‍य है और उस पर पांच लाख का इनाम घोषित है।

अभी तक जवान उसी इलाके में मौजूद है और ये लगातार दूसरा दिन है। ज्ञात हो कि कल इसी इलाके में जवानों ने एक पांच लाख इनामी नक्सली मुन्नी को मार गिराया था। मुठभेड़ की पुष्टि आइजी पी सुंदराज ने की।

लगातार दो दिन नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दूसरे दिन भी जवानों को सफलता हाथ लगी है। पहले दिन से जवान वहांं डटे हैं। बताया जाता है कि नक्सली काफी संख्या में थे और बैठक ले रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद बीते सोमवार को संयुक्त आपरेशन लांच किया गया था।

जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत करीगुण्डम और माटेमरका के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सली कैम्प ध्वस्त किया है। 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में जवानों को यह सफलता मिली है।

सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल का सचिंग करने पर तीन नग भरमार बंदुक, एक नग आईईडी लगभग तीन किलो वजनी, इलेक्ट्रिक 80 मीटर, दो नग पिटठू, नक्सली साहित्य एवं अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post झूठी खबरें फैलाने वाली वेबसाइटों व चैनलों को किया ब्लाक
Next post जनपद सदस्य पति को हाथ,डण्डा और चप्पल,जूता से पिटाई