CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां

CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां

सुकमा में सीआरपीएफ (CRPF) जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इस दौरान सीआरपीएफ के 4 जवानों की मौत हो गई है जबकि 3 जवान घायल हो गए हैं।

घटना रात करीब एक बजे मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है।

इस घटना में घायल जवानों का इलाज पास ही के अस्पताल में चल रहा है। जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था।

हालांकि, अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने गोली क्यों चलाई। लेकिन शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

सीआरपीएफ के अधिकारी लगे हुए हैं। बता दें कि यहां पर जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सबूतों से छेड़छाड़ के लिए सुशील और गोपाल अंसल को सात साल कैद, 2.5-2.5 करोड़ जुर्माना
Next post मदन चौहान को पद्म सम्मान,राष्ट्रपति बोले- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया