चारामा घाट की चट्टान गिरने से सड़क बंद की गई

कांकेर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते रायपुर – जगदलपुर NH-30 पर बुधवार की दोपहर चारामा घाट में लैंड स्लाइड हुई है। सड़क के दोनों ओर खड़ी चट्टानों के कई टुकड़े सड़क पर गिर गए हैं। बताया जा रहा है कि, जिस समय लैंड स्लाइड हुई उस समय घाट से कई वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इस बीच एक कार चालक भी बाल-बाल बचा है।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुराने रास्ते को खोल दिया गया है। जहां लैंड स्लाइड हुआ है, वह पहाड़ी को काटकर बनाया गया नया रास्ता था, पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब उसी रास्ते को खोलने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद रायपुर – जगदलपुर मार्ग पिछले 1 घंटे से बंद है।

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें भी लगी हुई हैं। चट्टानों के टुकड़े अभी भी नीचे गिर रहे हैं। इसलिए सड़क के बीच में पड़ी चट्टानों को हटाया नहीं जा रहा है। रायपुर को जगदलपुर और आगे आंध्रप्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाला यह हाईवे बेहद व्यस्त है।

24 घंटे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रहती है। यह जल्दी नहीं खुला तो वाहनों की कतार बढ़ती जाएगी। पुराने रास्ते को प्रशासन ने खोल दिया है। ये रास्त इसी पहाड़ी मार्ग के बगल से ही है।चारामा ब्लॉक मुख्यालय से महज 7-8 किमी दूर नेशनल हाइवे में हाल ही में पहाड़ को काट कर बीच से नई सड़क बनाई गई थी।

इससे पहले पहाड़ के किनारे से घुमावदार सड़क थी जो बेहद सकरी थी। बारिश के समय अक्सर इस नई सड़क पर लैंड स्लाइड की घटना होती है। लेकिन इस समय बड़े पैमाने पर चट्टानों के टुकड़े सड़क पर गिरे हैं। आमतौर पर ऐसी चट्टानों और पहाड़ियों को सड़क की ओर पर नेट से ढांका जाता है, जिससे यदि लैंड स्लाइड हो तो पत्थर सीधे सड़क पर ना गिरे, जाल में फंसे और पहाड़ के पास ही रहें।

इस पहाड़ में भी नेट लगाया गया है। इसके बावजूद दोनों ओर खड़ी चट्टानों के कई टुकड़े नेट को तोड़ते हुए सड़क पर गिर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गरमाया परप्रांतीयों का मुद्दा, सीएम ने यूपी-बिहार के लोगों का ब्योरा जुटाने को कहा
Next post सूचनाएं छिपाने पर,पंचायत सचिवों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना