
▪️ *सोलर पैनल बाजार दर से कम कीमत पर उपलब्ध कराने एवं ग्राहकों के यहां इंस्टॉलेशन कराने का झांसा देकर प्रार्थी से ₹34,00,000/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।*



▪️ *प्रार्थी द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा एवं कोटक महिंद्रा बैंक के खातों से IMPS एवं RTGS के माध्यम से आरोपियों से संबंधित कंपनी के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित की गई थी।*
▪️ *शिकायत पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1306/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।*
▪️ *विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल नंबर एवं बैंक खातों की जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।*
▪️ *दोनों आरोपी मुंबई के जेल में निरुद्ध थे,एक को प्रोडक्शन वारंट एवं ट्रांजिट रिमांड की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर दुर्ग लाया गया तथा न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।*
घटना स्थल
प्रार्थी की फर्म से संबंधित वित्तीय लेन-देन एवं ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से राशि हस्तांतरण। प्रकरण थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर, जिला दुर्ग से संबंधित है।
आरोपी का नाम
* विवेक मिश्रा, उम्र 27 वर्ष, निवासी कब्रिस्तान के पास, श्रीराम घर चाल, नाका सुपाड़ा पूर्व, पालघर, महाराष्ट्र।
