▪️ *ग्राम डुण्डेरा स्थित पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।*



▪️ *आरोपी शिवकुमार साहू द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती सीमा साहू के पक्ष में फर्जी इकरारनामा एवं बिक्री नामा तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने का आरोप है।*
▪️ *प्रार्थी के पिता के हस्ताक्षरों का फर्जी होना हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट में सामने आया।*
▪️ *थाना उतई में अपराध क्रमांक 568/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*
▪️ *पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण से संबंधित मूल दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए।*
▪️ *गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।*
घटनास्थल
ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
अपराध क्रमांक एवं धाराएं
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता
1. शिवकुमार साहू, पिता स्व. महावीर साहू, निवासी 8/53 राधिका नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
2. श्रीमती सीमा साहू, पति शिवकुमार साहू, निवासी 8/53 राधिका नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
3. कौशल कुमार साहू, पिता आशाराम साहू, निवासी इंदिरा नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
जप्त संपत्ति
1. प्रार्थी पन्ना लाल साहू द्वारा प्रस्तुत 43 पन्नों के दस्तावेज।
2. आरोपी शिवकुमार साहू से बिक्री नामा दिनांक 18.11.2022 का ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट एवं इकरारनामा दिनांक 24.09.2022 का मूल स्टाम्प पेपर।
3. आरोपी श्रीमती सीमा साहू से ई-स्टाम्प पेपर दिनांक 14.02.2023 एवं रजिस्ट्री पत्रक की मूल प्रति।
