शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर, भिलाई में उमंग 2026 के तत्वावधान में इक्कीसवें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन शाला प्रांगण में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का विकास करना था। उमंग 2026 की इस कड़ी में बाल वाटिका से हायर विंग तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चरण वंदन के पश्चात राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान से हुआ।
पुरस्कारों की श्रृंखला में सत्र 2025-26 में बारहवीं कक्षा से प्रगति ओझा को 51000/- रू. की राशि, दसवीं कक्षा से रूनल चन्द्राकर, लक्ष्मी पात्रो को 25000/- रू., रितिका चन्द्राकर, नेत्रा हुई को 15000/- रू., बारहवीं कक्षा से अलीना चन्द्राकर, वैभवी वर्मा, चंचल महिलांगे एवं दसवीं कक्षा से आरना अग्रवाल, साफिया, अनामिका साहू को क्रमशः 11000/- रू., ग्यारहवीं कक्षा से शौर्य कुमार साहू को 8000/- रू. तथा बारहवीं कक्षा से रुचिका, अनुराज पिल्लई, सत्यम कर्ण, आशीष ठाकुर, तेजस्वी सत्यम को 5000/- रू. की राशि से पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा से रितिका चन्द्राकर को सामाजिक विज्ञान में पूर्णांक लाने के लिए 1000/- रू. की नकद राशि से सम्मानित किया गया। पुरस्कारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विगत सत्र में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम तथा द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विजय बघेल, संसद सदस्य दुर्ग लोक सभा तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री अमिताभ दास, सिटी कोआर्डिनेटर, सी.बी.एस.ई. जिला दुर्ग, एवं शनि कुमार भट्ट, असिस्टेंड इंस्पेक्टर जनरल सेन्ट्रल सेक्टर हेडक्वार्टर सी.आई.एस.एफ. उतई की उपस्थिति थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार, प्राचार्य शकुन्तला विद्यालय रामनगर ने की। मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
“उमंग 2026” के इस स्वर्णिम अवसर पर संजय ओझा, डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की आगामी योजनाओं का विस्तृत स्वरूप पालकों को बताया तथा विद्यालय एवं विद्यार्थियों की प्रगति से जुड़े मूलभूत तथ्यों से भी सबको परिचित कराया। वार्षिक प्रतिवेदन प्रिंसिपल रुद्र कांत झा ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन हेडबॉय तेजस साहू तथा हेडगर्ल श्रेया मजुमदार द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना, मानसून मैजिक, लिटिल बी स्वीट बी डांस, नृत्य की उत्पत्ति, पिकॉक डांस में नन्हें-मुन्नों की थिरकन ने सबका मन मोह लिया। एवरग्रीन किशोर की प्रस्तुति ने माहौल बनाया, तो कैलाश किंगडम तथा युग की गाथा ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की इस स्वर्णिम बेला में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्व. तीजन बाई को श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों ने अप्रतिम प्रस्तुति दी, तो ह्यूमन वर्सेज एआई (Human vs AI) ने उत्सव का रंग ही बदल दिया। देशभक्ति की लहर ‘द स्पिरिट ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया’ में दिखाई दी। जोकर के जीवन तथा गुजरात के लोक नृत्य ने सबको अभिभूत कर दिया। रिदम ऑफ यूनिटी, वेलवेट हार्ट, तथा द रॉयल रेज में विद्यार्थियों ने अविस्मरणीय प्रस्तुति दी।
सफलता एवं समर्पण के इस उत्सव में शारदा विद्यालय, रिसाली से मैनेजर ममता ओझा, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शेष्टि राव, गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा एवं विनिता तिवारी तथा विद्यालय परिवार के समस्त गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। समारोह का संचालन अनुपमा सिंह ने किया।



