– *फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच मैट्रिमोनी एवं फ्यूचर पार्टनर के नाम से संचालित किया जा रहा था फर्जी मैरिज ब्यूरो* ।



– *AI के माध्यम से काल्पनिक युवतियों की तस्वीरें दिखाकर विवाह के इच्छुक लोगों को बनाया जाता था ठगी का शिकार* ।
– *फर्जी मोबाइल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग कर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से की जा रही थी ऑनलाइन धोखाधड़ी।*
– *विवाह हेतु पसंद की लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति ₹2,000 एवं अन्य राशि की जाती थी वसूल* ।
– *लगभग तीन माह से संचालित था फर्जी कॉल सेंटर, प्रतिदिन किए जाते थे 20 से 50 कॉल* ।
– *मौके से 22 कीपैड मोबाइल, 04 एंड्रॉयड मोबाइल, 16 सिम कार्ड, कंप्यूटर, वाई-फाई, विभिन्न बैंक खातों की चेकबुक एवं ₹1,64,000 नगद सहित कुल ₹2,83,600 की संपत्ति जप्त* ।
– *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*
*जप्त सामग्री*
1. विभिन्न बैंकों की पासबुक एवं चेकबुक: बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं IDBI बैंक सहित विभिन्न बैंक खातों की चेकबुक एवं एक पासबुक।
2. नगद राशि: ₹1,64,000।
3. सिम कार्ड: एयरटेल एवं वीआई कंपनी के कुल 16 नग सिम कार्ड, अनुमानित कीमत ₹1,600।
4. मोबाइल फोन: कुल 22 नग कीपैड मोबाइल एवं 04 नग एंड्रॉयड मोबाइल, एक नीले रंग का मोटोरोला मोबाइल, एक वनप्लस मोबाइल एवं एक आईफोन, जिसमें एयरटेल का सिम लगा हुआ था। समस्त मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹78,000।
5. अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री: 01 सेट कंप्यूटर एवं एयरटेल कंपनी का इंटरनेट वाई-फाई, अनुमानित कीमत ₹40,000।
कुल जप्त मशरूका: ₹2,83,600।
