छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दशहरा के मौके पर पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ के दौरान एक महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा AK-47 राइफल से हवा में फायरिंग करने की घटना ने सुरक्षा और अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर बहस छेड़ दी है।




छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दशहरा के मौके पर पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ के दौरान एक महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा AK-47 राइफल से हवा में फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना ने सुरक्षा और अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा का बचाव करते हुए कहा कि वह केवल एक परंपरा का पालन कर रही थीं, जबकि अन्य लोगों ने उनके द्वारा हथियार संभालने के तरीके की आलोचना की।
