▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन, दुर्ग में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।*




▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित उपस्थित अधिकारियों ने पुलिस विभाग के शस्त्रों के साथ पुलिस लाइन के वाहनों एवं राजपत्रित अधिकारियों के शासकीय वाहनों का भी पूजन-अर्चन किया।*
▪️ *शस्त्र पूजन एवं हवन के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ब्लैंक कारतूसों से औपचारिक फायरिंग की गई।*
▪️ *कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मणिशंकर चन्द्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।*
▪️ *कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*

