▪️ *थाना जामुल पुलिस ने चोरी की संपत्ति खरीदने एवं गोदाम में छिपाकर रखने के मामले में कबाड़ी के मैनेजर नरसिंह यादव को गिरफ्तार किया।*




▪️ *मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने उदय स्कूल के पीछे, शंकर नगर छावनी स्थित पांडे कबाड़ी के गोदाम में छापामार कार्रवाई की।*
▪️ *गोदाम से रेल पटरी, लोहे के एंगल, सरिया, जाली सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप एवं लोहे से संबंधित सामग्री बरामद की गई।*
▪️ *पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ विभिन्न स्थानों से लोहे का सामान चोरी करने तथा चोरी की संपत्ति खरीदकर गोदाम में रखने संबंधी जानकारी दी।*
▪️ *थाना जामुल के अपराध क्रमांक 400/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी गए लोहे के एंगल एवं जाली की पहचान कर जप्ती की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*
घटना स्थल
पांडे कबाड़ी का गोदाम, उदय स्कूल के पीछे, शंकर नगर, छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी का नाम
1. नरसिंह यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी नेहरू चौक, शास्त्री नगर, कैंप-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री
1. रेल पटरी एवं लोहे का स्क्रैप।
2. लोहे के एंगल एवं जाली, थाना जामुल के अपराध क्रमांक 400/2025 से संबंधित।
3. लोहे की सरिया एवं अन्य स्क्रैप सामग्री।
4. गैस कटर, तौल मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं एलपीजी सिलेंडर।

