तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर कुश शाह चर्चा में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लोगों के घरों में खाना बना रहे हैं.





तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस का फेवरेट शो है. इस शो की कास्ट को बहुत प्यार मिलता है. शो में एक्टर कुश शाह भी नजर आए थे. कुश ने शो में गोली का रोल प्ले किया था. वो डॉक्टर हंसराज हाथी के बेटे के रोल में थे. हालांकि, सालभर पहले उन्होंने शो छोड़ दिया था. उन्होंने पढ़ाई के लिए शो छोड़ा था. वो पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गए थे. अब कुश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दूसरे लोगों के घरों में खान बना रहे हैं.
दरअसल, कुश शाह ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. यूट्यूब चैनल पर उन्होंने एक वीडियो डाला है, इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि उन्हें खाना बनाना कितना पसंद है. इसीलिए वो रास्ते में चलते हुए लोगों से पूछते हैं कि क्या आपके घर में खाना बना सकते हैं. इसके बाद वो एक घर में जाकर खाना भी बनाते हैं.
कुश ने कहा, ‘आप लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा प्यार दिया है, तो ये समय है आप लोगों को वो प्यार लौटाने का. मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है. खाना, खाना नहीं. तो मैं आप लोगों के लिए, मतलब किसी एक के लिए खाना बनाऊंगा. मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए मैं लोगों से पूछूंगा और देखते हैं कि कौन मुझे ये परमिश देता है कि मैं उसके घर में जाकर खाना बनाऊं. मैं अपनी स्पेशल डिश बनाऊंगा.’
