रूस की राजधानी मॉस्को में रही रहीं इंजीनियर चंदन गुप्ता की पत्नी ने रूसी पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके पति को जबरन बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया है। अब भारत सरकार की ओर से स्नेहा गुप्ता के बयान और चंदन की गिरफ्तार पर पूरी जानकारी दी गई है।





भारत से रूस में वर्क वीजा पर काम करने गए इंजीनियर चंदन गुप्ता की पत्नी स्नेहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने रूसी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जबरदस्ती सेना में भेज दिया जाएगा। स्नेहा ने रूस स्थित भारतीय दूतावास पर भी आरोप लगाया कि उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। हालांकि विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चंदन गुप्ता को नशे में होने के कारण रूस की पुलिस ने हिरासत में लिया था।
रूस की राजधानी मॉस्को में रहने वाली स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वीडियो शेयर पर अपने पति चंदन गुप्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया है। स्नेहा के मुताबिक, उनके पति एक इंजीनियर हैं और नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक Polyfilms कंपनी के जरिए हाई-क्वालिफाइड वीजा पर मॉस्को में रह रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं।
स्नेहा का आरोप है कि पुलिस बिना किसी कारण के उनके पति को रात करीब साढ़े 12 बजे अपने साथ लेकर गई और इसके बाद उन्हें जेल में रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके लिए उन्हें हिरासत में लिया जाए।
