छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ अभियान






▪️ *छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर अपराध के विरुद्ध “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा।*
▪️ *अभियान का उद्देश्य प्रदेशवासियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करना तथा जनभागीदारी से साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।*
▪️ *अभियान की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” है, जिसके माध्यम से नागरिक लिंक अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।*
▪️ *15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह में स्कूल-कॉलेज, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला कॉलेजों, सामुदायिक समूहों, युवाओं, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे*।
