मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में एआइजी के पद पर कार्यरत आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने भोपाल में उनके सरकारी आवास में फांसी लगा ली। शहर में चार इमली स्थित आवास के द्वितीय तल पर कमरे में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता मिला।






किशोरी घर में अकेली थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की मां भोपाल कोर्ट में जज हैं। हबीबगंज थाना पुलिस कारणों को लेकर जांच कर रही है। बुधवार को संजीव कुमार कंचन आफिस गए थे। पत्नी कोर्ट में थीं और बड़ा बेटा भी बाहर था।
दोपहर करीब दो बजे उनके नौकर ने द्वितीय तल पर बेटी के रूम में उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे का कहना है कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

