सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित 06 आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक पकड़े गए

 

▪️ *थाना जामुल क्षेत्र में सूने मकानों में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया*

▪️ *मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों के चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं घरेलू सामान बरामद किया गया*

▪️ *घटना में प्रयुक्त एक्टिवा, दरवाजा तोड़ने में प्रयुक्त औजार एवं चोरी के पैसों से खरीदे गये मोबाइल फोन जप्त किये गये*

▪️ *आरोपीगण पूर्व से चोरी, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त आदतन अपराधी पाए गये*

 

संक्षिप्त विवरण :

जिला दुर्ग पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना जामुल क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग सूने मकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एसीसीयू टीम एवं थाना जामुल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार पतासाजी की कार्यवाही की गई।

 

प्रार्थिया सिम्मी अहिरवार निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 13.04.2026 की रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर आलमारी में रखी नगदी रकम एवं चांदी के सामान चोरी कर लिये गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इसी प्रकार प्रार्थी देव सिंह थापा निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गये हुए थे। दिनांक 24.04.2026 से 28.04.2026 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकान का ताला एवं आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं घरेलू सामान चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू एवं थाना जामुल की संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी की जा रही थी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सरदार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपीगण से पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात, घरेलू सामान एवं अन्य मशरूका बरामद किया गया।

 

विवेचना के दौरान चोरी के पैसों से खरीदे गये 02 नग वीवो कंपनी के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं दरवाजा तोड़ने में प्रयुक्त औजार भी जप्त किये गये। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।

 

▪️घटना का कारण :

सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देना।

 

▪️घटनास्थल :

हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

 

▪️आरोपी का विवरण :

 

1. अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सरदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बाम्बे आवास, वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

2. सोनू सरदार उर्फ पुच्ची उर्फ हर्ष, उम्र 19 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बाम्बे आवास, वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

3. तोप सिंह बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बाम्बे आवास, वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

4. शेख रशीद, उम्र 29 वर्ष, निवासी शारदा पारा कैंप-2 भिलाई, जिला दुर्ग।

5. हेमा जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मदनपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, वर्तमान पता विज्ञान केंद्र के पास सड्डू रायपुर।

6. रूबी कौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

7. एक विधि विरुद्ध बालक।

 

▪️जप्त सामग्री :

 

1. सोने की अंगूठी 01 नग

2. सोने का हार 01 नग

3. सोने का लॉकेट 01 नग

4. कान की बाली 01 जोड़ी

5. चांदी का पायल 01 जोड़ी

6. चांदी की बिछिया 01 जोड़ी

7. चांदी का कड़ा 01 जोड़ी

8. चांदी की चेन 01 नग

9. चांदी का सिक्का 01 नग

10. चांदी का लोटा 01 नग

11. एलसीडी टीवी 01 नग

12. वीवो कंपनी के मोबाइल फोन 02 नग

13. घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 04 DG 9853

14. दरवाजा तोड़ने में प्रयुक्त औजार

15. कुल अनुमानित मशरूका कीमत लगभग 05 लाख रुपये।

▪️सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू टीम एवं थाना जामुल पुलिस की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़कर बाहर जाने की स्थिति में आसपास के लोगों को सूचना अवश्य दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 04 में आकस्मिक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु, फॉरेंसिक जांच जारी