बिना हेलमेट वाहन संचालन पर सख्त कार्यवाही, 05 पुलिस कर्मियों पर भी की गई चालानी कार्यवाही

*बिना हेलमेट वाहन संचालन पर सख्त कार्यवाही, 05 पुलिस कर्मियों पर भी की गई चालानी कार्यवाही*

▪️ *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।*

▪️ *कानून सभी के लिए समान सिद्धांत के तहत 05 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी बिना हेलमेट वाहन संचालन पर कार्यवाही की गई।*

▪️ *पूर्व में भी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध ई-चालान जारी किए जा चुके हैं तथा अभियान निरंतर जारी है।*

▪️ *हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के पालन हेतु जिलेभर में सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की जा रही है।*

 

संक्षिप्त विवरण :

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना हेलमेट वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित चेकिंग कर यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए समान रूप से लागू हो। इसी क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर पूर्व में पुलिस कर्मियों के विरुद्ध ई-चालान जारी किए गए थे तथा आज दिनांक को 05 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई।

 

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर किसी भी व्यक्ति को छूट नहीं दी जाएगी तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा सहित सभी सुरक्षा नियमों के पालन हेतु निरंतर सख्त प्रवर्तन जारी रहेगा।

 

▪️ घटना का कारण :

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, जनहानि में कमी लाना तथा यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना।

 

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं यातायात स्टाफ द्वारा नियमित चेकिंग, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता के माध्यम से सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है।

 

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें। हेलमेट आपकी सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विधायक ललित चंद्राकर, 40 दिन के बंगाल प्रवास के बाद आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Next post निजी स्कूलों की फीस वृद्धि से नाराज अभिभावक पहुँचे जनदर्शन