छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग, अमेरिका से भेजे गए करोड़ों रुपये, ED की जांच में बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशों से फंडिंग की गई है। विदेशी फंडिंग का खुलासा ईडी ने किया है। ईडी के अनुसार, अमेरिकी एजेंसी से भी पैसे भेजे गए हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ है। नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ी मात्रा में विदेशों से पैसे भेजे गए हैं। इस बात का खुलासा शुक्रवार को ईडी ने किया है। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि विदेशों से आए पैसों को कहां खर्च किया गया है। इ संबंध में ईडी ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है। जिसमें फॉरेन फंडिंग को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये गए हैं।

ईडी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल धमतरी और बस्तर में एक अमेरिकी एजेंसी की तरफ से फंडिंग की गई थी। यह रकम करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस पैसे को राज्य के धमतरी और बस्तर इलाके में खपाया गया है। हालांकि पैसे का उपयोग किस काम के लिए हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल, ईडी ने विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत में फंडिंग की जांच के लिए देशभर में सर्च ऑपरेशन चलाया था। ईडी ने 18 और 19 अप्रैल को कई राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। इसी दौरान टीम ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीका मार्क नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया था। जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी बैंक डेबिट कार्ड से भारत में बड़ी मात्रा में कैश निकाला जा रहा था।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ नामक संगठन से जुड़ा है। यह संगठन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है। देशी फंडिंग का इस्तेमाल को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों की चमकेगी किस्मत,13 लाख परिवारों के खाते में आएंगे 920 करोड़ रुपये
Next post सरगुजा में गुंडागर्दी… पटवारी को दफ्तर से निकालकर सड़क पर डंडों से पीटा, भाजपा नेता मोनू कुजूर पर आरोप