जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ*

*जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ*

दुर्ग, 11 अप्रैल 2026/ जिले में जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 11 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण तहसीलवार विभिन्न स्थानों पर मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज बीआईटी के बी-ब्लाक कमरा नंबर 303, 304, 312 में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण/अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बतायी जा रही जानकारी पर विशेष ध्यान देने की बाते कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के हर पहलु को गंभीरता से लिया जाए ताकि गणना के दौरान किसी प्रकार की चुक न हो। कोई भी गणना से वंचित न होने पाए। अधिकारी-कर्मचारियों का यह प्रशिक्षण 50-50 के बैच में तीन कमरों में दिनांक 11,12,13,15,16,17,20,21,22 अप्रैल को सुबह 9.30 से प्रारंभ होकर संध्या 5.30 तक चलेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी श्री उत्तम ध्रुव एवं तहसील दुर्ग ग्रामीण के चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दक्षता, निष्पक्षता और न्याय के प्रति सतत समर्पण ही न्यायपालिका की वास्तविक शक्ति को परिभाषित करते हैं – माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा*
Next post *फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग में संलिप्त गिरोह पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई, 03 मुख्य आरोपी गिरफ्तार*