



मेवाड़ की महारानी की PM मोदी से मुलाकात, लाल-पीली साड़ी पहन सिर पर पल्लू लेकर दिखाए संस्कार, दिल जीत गई सादगी

मेवाड़ की महारानी निवृत्ति कुमारी अपनी सादगी के लिए पहचानी जाती हैं। महारानी सा का पहनावा इतना सादा है कि जब वह पूरे परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने गईं, तो अपनी सिंपलिसिटी से ही दिल जीत गईं। जिससे आइडिया लेकर महिलाएं भी सिंपल साड़ी को क्लासी वाइब्स दे सकती हैं।
जब बात देश के राजघरानों की होती है, तो सबसे पहला ध्यान उनके शाही पहनावे और गहनों पर ही जाता है। सोचकर तो लगता है कि राजा- रानी शाही पोशाक पहनकर बेशकीमती गहनों में लदे रहते होंगे, लेकिन सच्चाई काफी अलग है। अब मेवाड़, उदयपुर की महारानी निवृत्ति कुमारी को ही देख लीजिए, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ एकदम सादगी में पहुंचीं। साथ ही सबको सीख दे गईं कि कैसे सादी- सी साड़ी में भी रॉयल लगा जा सकता है।
दरअसल, महारानी अपने पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली में संसद भवन पहुंचीं। जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। जहां सबका बेहद-ही सिंपल और क्लासी देसी लुक देखने को मिला। जिसे उन्होंने सादगी के साथ पूरा किया और फिर भी शाही ठाठ दिखाने में पीछे नहीं रहे। जहां महारानी का सिर पर पल्लू लिए संस्कारी रूप दिल जीत गया।
महारानी निवृत्ति के साथ उनके पति और मेवाड़ सदन के 77वें संरक्षक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी देसी लुक में दिखे। उन्होंने गोल्डन कुर्ते के साथ सफेद पजामा पहना और ब्लैक हाफ जैकेट पेयर करके लुक को क्लासी रूप दे दिया।
वहीं, राजकुमारी मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ सूट में सुंदर लगीं, तो राजकुमार हरितराज सिंह मेवाड़ सफेद कुर्ता- पजामा और प्रिंटेड रेड जैकेट में क्यूट नजर आए।
आखिर में महारानी की मां और बलांगीर सांसद संगीता कुमारी सिंह देव लाल और सफेद प्रिंटेड साड़ी में सुंदर लगीं, तो उनके पति कनक वर्धन सिंह देव का ग्रे कुर्ता, सफेद धोती और ब्लैक प्रिंटेड जैकेट में देसी रूप बढ़िया लगा।
