शकुंतला विद्यालय के तिरंगी आभा में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस”

“शकुंतला विद्यालय के तिरंगी आभा में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस”

शकुंतला विद्यालय के सुसज्जित प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक,विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन के लिए सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के बैज अलंकरण एवं अभिनंदन से हुई। तत्पश्चात शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यालय सदनों की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात किड ज़ोन के विद्यार्थियों द्वारा गुब्बारों का विमोचन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “टोकन ऑफ पैट्रियोटिज़्म” ने संविधान एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के मनमोहक समूह नृत्य से हुई, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कला केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति समूह गीत ने समारोह को राष्ट्रीय एकता की विशेष ऊँचाई प्रदान की।

हाई एवं हायर विंग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य में आत्मविश्वास, समन्वय एवं सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक देखने को मिली। वही शकुंतला विद्यालय क्रमांक -2 के विद्यार्थी क ख ग द्वारा दिया गया भाषण प्रेरणादायक रहा, जिसमें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 77 वर्ष पुराना संविधान आज भी पूरी तरह प्रभावित नहीं हो रहा है यदि विद्यालय का छात्र और समाज का हर नागरिक इस दायित्व के ऊपर कार्य भी करें न केवल 26 जनवरी को सिर्फ डीपी और तिरंगा हाथ में लेकर नागरिक होने का व्यवहार करें। संविधान के महत्व, कर्तव्यों के पालन एवं अनुशासित नागरिक बनने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यार्थियों कांचन माला एवं आदर्श सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन क ख ग ने किया। मिष्ठान वितरण के साथ यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मेनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर)एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post थाना पदमनाभपुर पुलिस को मिली बडी सफलता सूदखोर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Next post 43 वर्षों की भरोसेमंद सेवा का उत्सव जयदीप गैस एजेंसी के नवनिर्मित शोरूम का उद्घाटन