कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद्द, दुबई में रहना होगा मुश्किल।

कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल दुबई में रह रहा है। अब उसको पासपोर्ट निर्सत कर दिया गया है। ऐसे में शुभम का अब दुबई में रहना अवैध माना जाएगा।

एसटीएफ ने कोडीन कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट निरस्त हो गया है। अब शुभम का दुबई में रुकना अवैध होगा। लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी होने के बाद अब पासपोर्ट निरस्त होने से शुभम की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। नियमों के मुताबिक, अगर आप पहले से ही विदेश में हैं और वहां आपका भारतीय पासपोर्ट निरस्त कर दिया जाता है, तो आप उस देश में अवैध (Illegal) हो जाते हैं। संबंधित देश आपको वापस अपने देश डिपोर्ट (निर्वासित) कर सकता है।

ऐसी स्थिति में सिर्फ इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) के जरिए ही भारत वापस आ सकते हैं। पासपोर्ट निरस्त होते ही उस पर लगे सभी वैध वीजा जैसे US, UK या Gulf देशों के वीजा तकनीकी रूप से बेकार हो जाते हैं। पासपोर्ट वैध नहीं रहने पर वीजा का आधार ही खत्म हो जाता है। एसटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दुबई में छिपे शुभम जायसवाल के पासपोर्ट निरस्त होने की सूचना भेज दी है।

कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट की एक अहम कड़ी विकास सिंह नरवे की गिरफ्तारी के बाद अब इस गैंग से जुड़े कई अहम खुलासे होंगे। ईडी और एसटीएफ दोनों ने ही विकास सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसटीएफ की अब तक की जांच में सामने आया है कि विकास सिंह इस सिंडिकेट का एक मुख्य कनेक्टर और संचालक है। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी विकास ही वह व्यक्ति है, जिसने अमित कुमार सिंह उर्फ टाटा और बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह को इस धंधे में प्रवेश करवाया। उसके माध्यम से दोनों का परिचय शुभम जायसवाल से हुआ। विकास सिंह ने ही इन आरोपियों से कहा कि धंधे में पैसा लगाओगे तो भारी मुनाफा मिलेगा।

एसटीएफ जांच में यह सामने आया है कि विकास सिंह और उसके नेटवर्क ने धनबाद (झारखंड) और वाराणसी में अनेक फर्में फर्जी दस्तावेज पर बनवाईं। इन फर्मों का उपयोग भारी मात्रा में कोडीन युक्त फेंसिडिल कफ सिरप की खरीद-बिक्री और उसके डायवर्सन के लिए किया गया। विकास सिंह पूरे मॉड्यूल में संपर्क सूत्र, फर्म बनवाने वाला और धन के लेन-देन की व्यवस्था करवाने वाला प्रमुख व्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारतीय हाइपरसोनिक मिसाइल ने बदला हिंद महासागर का पावर बैलेंस, कैसे टूट जाएगा चीन का ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’?
Next post मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की प्रभावी कार्यवाही