सिख धर्म से बिछड़े सिखों की घर वापसी के लिए युथ सिख सेवा समिति करेगी सहयोग : अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह

सिख धर्म से बिछड़े सिखों की घर वापसी के लिए युथ सिख सेवा समिति करेगी सहयोग : अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह

 

छत्तीसगढ़ सिख पंचायत एवं यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी, हाउसिंग बोर्ड में भव्य रूप से “गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम” का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर संत श्री बाबा रणजीत सिंह जी खालसा ‘ढडरियांवाले’ का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम में यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। समागम के दौरान सिख समाज की सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने हेतु यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री मलकित सिंह जी एवं महासचिव श्री जसवंत सिंह सैनी जी को संत श्री बाबा रणजीत सिंह जी खालसा द्वारा सरोपाव भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मंच से बाबा रणजीत सिंह जी खालसा ‘ढडरियांवाले’ ने यूथ सिख सेवा समिति द्वारा सिख समाज के उन लोगों की घर वापसी की अपील की पहल की सराहना की, जो विभिन्न कारणों से अन्य धर्म-पंथों में धर्मान्तरित हो चुके हैं। उन्होंने सिख समाज से इस विषय पर जागरूक होने, समाज को एकजुट रखने एवं गुरमत के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि यदि ऐसे परिवार या व्यक्ति पुनः सिख धर्म में घर वापसी करते हैं, तो यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई उन्हें सामाजिक, धार्मिक एवं मानवीय स्तर पर हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक एवं सहज रूप से समाज से पुनः जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post झाड़-फूंक व पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Next post निगम के कुर्की दल ने 1.38 लाख रूपये वसूले