



आजकल के GenZ डेटिंग कल्चर में लॉयलटी शब्द तो बस नाम के लिए रह गया है। कई लोग तो शादीशुदा होने के बाद भी एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर करते हुए पकड़े जाते हैं तो रिलेशनशिप में चीट न करने की उम्मीद इंसान क्या ही रखे।



सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें या तो बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को चीट करते पकड़ा जाता है या गर्लफ्रेंड अपने पार्टनर को झूठ बोलकर पीठ-पीछे किसी के साथ मूवी देखती एक्सपोज हो जाती है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ चीट करते हुए पकड़ लेती है। सिर्फ इतनी ही नहीं, वो उसे मौके पर पकड़कर ढंग से पीट भी देती है। ये पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो जाता है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक लड़की के साथ किसी कैफे में आया होता है। उन्हें देखकर लगता है जैसे वो साथ में डेट पर आए होते हैं। इस बीच लड़के की गर्लफ्रेंड मौके पर पहुंच जाती है और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लेती है। गर्लफ्रेंड को देखकर लड़के की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है।