ताज़ा खबर
Home / madhya pardesh / कर्मचारी के गर्लफ्रेंड से मालिक का अफेयर, पोल खुली तो बनाया ऐसा प्लान, 2 महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा

कर्मचारी के गर्लफ्रेंड से मालिक का अफेयर, पोल खुली तो बनाया ऐसा प्लान, 2 महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा

खरगोन: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक ट्रैक्टर शोरूम मालिक ने अपने कर्मचारी की लिव इन पार्टनर को प्रेम जाल में फंसा लिया। जब पोल खुली तो कर्मचारी की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने दो महीने की मशक्कत के बाद रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अफेयर के चलते एक कर्मचारी की सुपारी देकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बुरहानपुर के ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि 32 वर्षीय चेतन आमोदकर की हत्या के मामले में ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटील, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बुरहानपुर जिले के हैं।

कर्मचारी की गर्लफ्रेंड से मालिक का अफेयर

पुलिस ने बताया कि नसीराबाद निवासी सावंत पाटिल का बुरहानपुर शहर में ट्रैक्टर का शोरूम है। शेष तीन आरोपी बुरहानपुर जिले के निंबोला और झिरनिया क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर निवासी चेतन अपनी लिव इन पार्टनर के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था। लेकिन सावंत का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर हो गया और अवैध संबंधों की जानकारी चेतन को लग गई। सावंत को लगा कि चेतन उसे सोसायटी में बदनाम कर देगा, इसलिए उसकी हत्या करने की योजना बनाई।

मर्डर करने के लिए बनाया प्लान

सावंत ने इसके लिए खुम सिंह और चंदन को चेतन की हत्या करने की सुपारी दी। दोनों में एक-एक लाख रुपए डील हुई। योजना के अनुसार चंदन ने चेतन को ट्रैक्टर खरीदने वाला ग्राहक बनकर ग्राहक ग्राम गदंबा के आगे जंगल में बुलाया। इसी बीच सावंत खूम सिंह के रिश्तेदार संजय के साथ जंगल में चल गया। उसने संजय को भी ₹50000 देने का वादा किया था।

जंगल में गला दबाकर कर दी हत्या

जब चारों चेतन को पैसे देने के बहाने जंगल में ले गए तब मौका देख कर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चेतन की लाश 6 मई को चैनपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की नर्सरी के पास मिली थी। उसी के पास उसकी बाइक भी खड़ी थी। यह एक सामान्य मौत प्रतीत हो रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोट कर हत्या होने की बात सामने आने पर पुलिस ने विवेचना आरंभ की थी।

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

सोशल मीडिया पर चेतन के फोटो प्रसारित करने पर उसका पता अक्षरधाम कॉलोनी बुरहानपुर पाया गया। वह मूलतः नागपुर के नवनीत नगर का निवासी था। पुलिस टीम ने चेतन की महिला मित्र से जानकारी जुटाई, जिससे यह पता चला कि उसे 5 मई को किसी ग्राहक ने ट्रैक्टर खरीदने के बारे में मिलने बुलाया था। इसके बाद से वह मिसिंग था। पुलिस ने बताया कि चेतन की लिव इन पार्टनर का इस मामले से फिलहाल कोई संबंध नहीं पाया गया है।

About jagatadmin

Check Also

अर्चना तिवारी के गायब होने का राज खुला! शादी नहीं करना चाहती थी तो रच दी खुद के अपहरण की साजिश

अर्चना तिवारी की कहानी सुपर हिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ जैसी है…फिल्म की हिरोइन की तरह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *