पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ से तीन की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

पुरी। ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान रविवार अल सुबह गुंडिचा मंदिर के करीब भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल होने की जानकारी सामने आई। मरने वालों में दो महिलाएं हैं।

हादसा सुबह 4:30 बजे हुए जब भगवान के रथ को खींचा जा रहा था। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए। रथ तक पहुंचने में कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए और भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों में एक 70 साल के बुजुर्ग

मृतकों में दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू हैं और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमाकांत मोहंती हैं। ये तीनों ही ओडिशा के खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं, जो जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस भी उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाई। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

घायल और बीमार हो रहे श्रद्धालु

ओडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंच रहे हैं। आज रविवार का दिन होने की वजह से यहां भीड़ और ज्यादा बढ़ गई है। एक दिन पहले ही रथयात्रा में पहुंचे 600 से ज्यादा श्रद्धालु घायल और बीमार हो गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि प्रशासन ने इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

कुछ लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दे गई है। जानकारी के मुताबिक करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पुरी पहुंचे थे। आज रविवार होने के कारण इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचकर 9 दिनों तक यहीं रहेंगे। इसके बाद पुजारी और भक्त उन्हें वापस मंदिर ले जाएंगे। इस दौरान 9 दिनों तक यहां मेले का आयोजन होगा और बड़ी संख्या में भक्त रथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पत्नी पर टांगी से प्राणघातक वार कर पति ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग
Next post मह‍िला ने रोशनी बढ़ाने के ल‍िए पेशाब से धो डाली आंखें, डॉक्टर से जानें यूरिन से Eyes धोने पर क्या होगा?