भारत के पास हथियारों का जखीरा, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश; काफी पीछे रह गया चीन

नई दिल्ली। बुद्ध का देश भारत हमेशा शांति में यकीन रखता है, लेकिन अपनी सामरिक सुरक्षा के लिए वह ‘भय बिनु होय न प्रीत’ का भी पालन करता है। अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया अभियान के तहत आत्मनिर्भरता के साथ जरूरी रक्षा हथियारों की वह बेहिचक खरीद भी कर रहा है। 

यही वजह है कि पिछले कई साल से रक्षा आयात के मामले में वह शीर्ष देशों में शुमार है। SIPRI की हालिया रिपोर्ट बताती है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। भारत के इन्हीं प्रयासों का रौद्र रूप आपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा। 

SIPRI की रिपोर्ट

इंटरनेशनल सिक्यूरिटी थिंक टैंक ‘स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट'(SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार 2020-24 में यूक्रेन ने सबसे अधिक हथियारों का आयात किया। यूक्रेन ने 2015-19 की तुलना में लगभग 100 गुना अधिक हथियारों का आयात किया।

इनमें से अधिकतर हथियार सहायता के रूप में दिए गए हैं। यूक्रेन 2022 से रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। पश्चिमी देश उसे पूरी मदद दे रहे हैं। लगभग 35 देशों ने उसे सहायता के रूप में हथियार दिए हैं। कुल हथियार आयात में यूक्रेन की हिस्सेदारी 8.8 प्रतिशत रही। 

चीन के आयात में आई भारी गिरावट

कुल हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 8.3 प्रतिशत रही। हथियारों का आयात करने वाले 162 देशों में से केवल पांच देशों की कुल हथियार आयात में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 2015-19 की तुलना में 2020-24 में चीन के हथियारों के आयात में दो तिहाई की गिरावट देखी गई।

चीन दशकों से शीर्ष हथियार आयातकों में से शामिल रहा था। चीन अपनी घरेलू हथियार उत्पादन क्षमताओं का विस्तार कर रहा है इसलिए चीन के हथियार आयात में कमी आई है। 

हथियार निर्यातकों में शीर्ष पर अमेरिका

सीपरी के अनुसार 2020-24 में हथियारों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता 25 देशों की हिस्सेदारी हथियारों के कुल वैश्विक निर्यात में 98 प्रतिशत रही। अमेरिका हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक रहा। वैश्विक हथियार निर्यात में इसकी हिस्सेदारी 43 प्रतिशत रही। 9.6 हिस्सेदारी के साथ फ्रांस दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश रहा। हथियार निर्यात के मामले में रूस तीसरे स्थान पर रहा। 

हथियार आयात करने वाले शीर्ष 10 देश

  • यूक्रेन – 8.8 प्रतिशत
  • भारत – 8.3 प्रतिशत
  • कतर – 6.8 प्रतिशत
  • सऊदी अरब – 6.8 प्रतिशत
  • पाकिस्तान – 4.6 प्रतिशत
  • जापान – 3.9 प्रतिशत
  • ऑस्ट्रेलिया – 3.5 प्रतिशत
  • मिस्त्र – 3.3 प्रतिशत
  • अमेरिका – 3.1 प्रतिशत
  • कुवैत – 2.9 प्रतिशत

हथियार निर्यात करने वाले शीर्ष देश

  • अमेरिका – 43 प्रतिशत
  • फ्रांस – 9.6 प्रतिशत
  • रूस – 7.8 प्रतिशत
  • चीन – 5.9 प्रतिशत
  • जापान – 3.9 प्रतिशत
  • ऑस्ट्रेलिया – 3.5 प्रतिशत
  • मिस्त्र – 3.3 प्रतिशत
  • अमेरिका – 3.1 प्रतिशत
  • कुवैत – 2.9 प्रतिशत
  • जर्मनी – 5.6 प्रतिशत
  • इटली – 4.8 प्रतिशत
  • ब्रिटेन – 3.6 प्रतिशत
  • इजरायल – 3.1 प्रतिशत
  • स्पेन – 3.0 प्रतिशत
  • दक्षिण कोरिया – 2.2 प्रतिशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉक्टर की गैरमौजदूगी में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत, परिवार में छाया मातम
Next post योग शिविर के प्रथम दिन को हरित योग के रूप में मनाया