अब इस देश ने भी पकड़ाया भारतीयों के हाथ में फ्री वीजा, बस पैक करो बैग जेब में रखो पासपोर्ट और चले आओ यहां

एक के बाद एक देश भारतीयों को फ्री वीजा ऑफर कर रहे हैं, फिर चाहे उसमें फिलीपींस हो या फिर मलेशिया हो या फिर वियतनाम हो, हर कोई अपना टूरिज्म बढ़ाने के लिए वीजा फ्री कर रहा है। अब इस लिस्ट में जॉर्जिया भी शामिल हो चुका है। जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियम आसान कर दिए हैं, ताकि दोनों देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत हो सकें।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी भारतीय के पास अमेरिका, यूके, शेंगेन देश या जापान का वैलिड वीजा या रेजिडेंसी परमिट है, तो अब उसे जॉर्जिया जाने के लिए अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप ऐसे फ्री वीजा वाले देशों में जाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

वीजा लेने की नहीं है जरूरत

वीजा लेने की नहीं है जरूरत

​वीजा फ्री होने से कई चीजों में फायदा मिलता है, और उनके लिए खासकर जो कम खर्च में किसी खूबसूरत जगह जाना चाहते हैं और ज्यादा कागजी काम वाली चीजें नहीं चाहते। अगर आपके पास ऊपर बताए गए कुछ देशों (जैसे अमेरिका, यूके, यूरोपियन यूनियन आदि) का वैलिड वीजा या रेजिडेंस परमिट है, तो आपको अलग से जॉर्जियन वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आसान कर दी है वीजा प्रक्रिया

आसान कर दी है वीजा प्रक्रिया

बाकी लोगों के लिए भी जॉर्जिया ने वीजा प्रक्रिया आसान कर दी है। अब वीजा के लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स देने होंगे:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पासपोर्ट के पहले पेज (बायो पेज) की स्कैन कॉपी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 3 साल की इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
  • कामकाजी होने का प्रूफ (जैसे सैलरी स्लिप, आईडी, या जॉब लेटर)

कितनी लगती है वीजा फीस

कितनी लगती है वीजा फीस

जॉर्जिया वीजा की कीमत भारतीय नागरिकों के लिए वीजा के प्रकार और प्रोसेसिंग टाइम पर निर्भर करती है। जैसे :

  • टूरिस्ट वीजा फीस करीबन 2,500 से 4,000 तक है
  • बिजनेस वीजा: 4,000 से 6,000रु तक
  • स्टूडेंट या वर्क वीजा: 5,000 से 7,000 रु तक
  • ई-वीजा (ऑनलाइन वीजा): लगभग $20 (1,670रु) + 2% सर्विस चार्ज
  • सिंगल एंट्री वीजा (एक बार आने-जाने वाला): करीबन 4,800रु
  • मल्टीपल एंट्री वीजा (कई बार आने-जाने वाला): लगभग 6,950रु
  • सिंगल एंट्री – 15 दिन का वीजा : करीबन 1,700रु
  • सिंगल एंट्री – 30 दिन का वीजा : लगभग 2,528रु

प्रोसेसिंग टाइम (वीजा बनने का समय):

  • ई-वीजा: 5 से 7 वर्किंग डेज (कामकाजी दिन)
  • कंसुलर वीजा (एंबेसी से मिलने वाला वीजा): 10 से 15 कामकाजी दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में जुलाई से स्कूल खोलने की मांग: सीएम साय ने क्या कहा? गर्मी की छुट्टियों का आज अंतिम दिन
Next post पीएम मोदी के पहुंचने से पहले कनाडा में हो गया तिरंगे और प्रधानमंत्री का बड़ा अपमान, भारत में गुस्से में आए सिख