पेड़ से टकराकर कार के परखच्चे उड़े: 6 लोगों की मौत, मृतकों में चार एक ही परिवार के; गैस कटर से काट कर निकाले शव

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया में भुजौली शुक्ल गांव के समीप रविवार की रात 11 बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार आठ लोगों में छह की मृत्यु हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों में नरायनपुर चरगहां गांव के हरेंद्र मद्धेशिया, रंजीत मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया , मुकेश मद्धेशिया एक ही परिवार के हैं। भीम यादव पड़ोसी हैं। एक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल बजरंगी अहारौली बाजार थाना के अहिरौली भठही के तो राजकिशोर नरायनपुर चरगहां के रहने वाले हैं। 

पडरौना की तरफ से खड्डा की ओर जा रही कार भुजौली शुक्ल के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से जा भिड़ी। गति सामान्य से अधिक होने के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आगे की सीट पर सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान तीन ने दम तोड़ दिया।

गैस कटर से कटवाकर शवों को निकाला

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार को गैस कटर से कटवा कर शवों को निकलवाया। घटनास्थल से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें भीम लक्ष्मण यादव पता मुंबई ठाणे दर्ज है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गैस कटर की मदद से शवों को निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार बरात में शामिल होने खड्डा जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बांग्लादेश के होंगे टुकड़े? 10 किमी अंदर तक घुसी म्यांमार की अराकान आर्मी, यूनुस की सेना रोकने में फेल
Next post सास-दामाद की लव स्टोरी में अब ‘बमबाज’ विलेन की एंट्री, पढ़िए क्यों दहशत में है पूरा गांव