10 दिन बाद थी गर्लफेंड की शादी, पता चलते ही प्रेमी ने मारी युवती के गोली, फिर पुलिस को किया सरेंडर

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में एक प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रेमी ने घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे के साथ थाने में सरेंडर कर दिया. घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी, जिससे आहत होकर प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया है.

दरअसल, बिजनौर के थाना कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर निवासी सुशील त्यागी का पुत्र सिवान त्यागी गांव की ही वेद प्रकाश शर्मा की पुत्री निशु के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था. जानकारी के मुताबिक, पढ़ने के दौरान से ही दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई थी. ग्रामीणों के मुताबिक, हाल ही में परिजन निशु की शादी कहीं और कर रहे थे, जिसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी. आज निशु अपने घर से कोतवाली देहात खरीदारी करने जा रही थी, जब वह पास के गांव बढ़ापुर में पहुंची तो शादी से नाराज सिवान त्यागी ने प्रेमिका निशु को पीछे से आकर गोली मार दी.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निशु को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान सिवान त्यागी भी हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई और सीओ नगीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

इस घटना से निशु की शादी की तैयारी धरी रह गईं और उसके परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि दोनों का पढ़ने के समय से प्रेम प्रसंग था और युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने थाने में उपस्थित होकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘अपनी बेटियों को दुष्कर्म के लिए भेजो…’ मुर्शिदाबाद में दंगाइयों ने महिलाओं से क्या-क्या कहा; NCW की अध्यक्ष ने बताया
Next post बेतिया पुलिस थाने में खून खराबा, सिपाही ने साथी के सीने में दाग दी 12 गोलियां, फिर छत पर चढ़कर लहराने लगा बंदूक