किडनी को रखना बीमारियों से दूर, तो सुबह सबसे पहले करें ये काम, सारा कचरा पेशाब के रास्ते हो जाएगा बाहर

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है. यह खून को साफ करने, शरीर से गंदगी निकालने और पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण आजकल किडनी की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं.

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है. यह खून को साफ करने, शरीर से गंदगी निकालने और पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण आजकल किडनी की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं.

खासतौर पर गर्मी के दिनों में लोग किडनी से जुड़ी समस्याओं से ज्यादा परेशान रहते हैं. ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही कुछ छोटे-छोटे कदम अपनाएं, तो किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है. यहां आप जान सकते हैं कि सुबह सबसे पहले कौन से 3 काम करने चाहिए ताकि आपकी किडनी हेल्दी बनी रहे.

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें

सुबह खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी पर कम दबाव पड़ता है. पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और यूरिन के जरिए वेस्ट को बाहर निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाता है. अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू भी मिला सकते हैं जिससे डिटॉक्सिफिकेशन और बेहतर होता है.

हल्की स्ट्रेचिंग या योगासन करें

सुबह-सुबह हल्की फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे किडनी तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण पहुंचता है. आप भुजंगासन, पवनमुक्तासन या कपालभाति जैसे सरल योगासन कर सकते हैं जो किडनी के काम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखता है.

हेल्दी नाश्ता करें

नाश्ते में हाई सॉल्ट, प्रोसेस्ड फूड या ज्यादा प्रोटीन खाने से बचें. इसके बजाय आप ओट्स, फल, अंकुरित अनाज, या घर का बना हल्का खाना खा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सास ही दुल्हन है: वापस अलीगढ़ लौटे फरार सास और दामाद, आज ही होनी थी बेटी के साथ लड़के की शादी
Next post मुरैना में पीट-पीटकर कुत्ते सहित चार पिल्लों को मारा, भिंड में प्लास से दांत उखाड़े; आरोपी गिरफ्तार