SBI के ATM से निकले चूरन वाले नोट… जांच करने आई टीम ने चेक किया 22 लाख का कैश तो रह गई दंग

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। एसबीआई के एटीएम में नकदी निकासी के दौरान पांच सौ के चूरन वाले नोट निकलने पर रविवार को जांच करने कलान पहुंची। जांच टीम को भी दो नोट चूरन वाले मिले। रविवार को एसबीआई टाउनहाल के कैश मैनेजर एवं रीजनल आफिस में तैनात उप प्रबंधक ईश्वर तलवार व शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के साथ कस्बा इंचार्ज यशपाल सिंह ने एटीएम की जांच की। जांच के दौरान किसी को भी आसपास भटकने नहीं दिया गया। टीम ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। 

सीएमएस प्राइवेट कंपनी डालती है रुपये

जांच अधिकारी व रीजनल आफिस के प्रबंधक बताया कि जांच के दौरान एसबीआई एटीएम में कुल 22 लाख 10 हजार पांच सौ रुपये मिले। जिसमें दो नाेट सहीं नहीं मिले। उन्होंने बताया सीएमएस प्राइवेट कंपनी है जो एटीएम मशीनों में टाउनहाल से कैश लेकर मशीनों में भरती है। अन्य एटीएम की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। जांच के बाद एटीएम में दोबारा ताला डलवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोलियों की तड़तड़ाहट, घना जंगल, पीठ में भारी सामान के साथ दुश्मनों से लोहा ले रहे जवान, BSF ने शेयर किया एनकाउंटर का वीडियो
Next post ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या आया, शादी कर तीन दिन तक मनाई सुहागरात… फिर ऐसे दगा दे गया दूल्हा, दुल्हन पहुंची पुलिस के पास