नागपुर दंगे के मास्टरमाइंड फहीम खान का घर जमींदोज, महाराष्ट्र में पहली बार फडणवीस का दंगाई पर बुलडोजर एक्शन

नागपुर : औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच बीते हफ्ते नागपुर में हिंसा हुई थी। इस हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान पर देवेंद्र फडणवीस का बुलडोजर चला है। सोमवार की सुबह फहीम खान के दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा ढहा दिया गया। नगर निगम ने फहीम के परिवार के अवैध कब्जा हटाने का 24 घंटे का नोटिस दिया था। मियाद पूरी होने के बाद नगर निगम की टीम ने कब्जे पर बुलडोजर चलाया।

17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में दंगे हुए। सरकार ने हिंसा बढ़ने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि यह हिंसा आकस्मिक नहीं भड़की थी बल्कि यह एक सोचीसमझी साजिश थी।

फहीम खान पर क्या आरोप

जांच में पता चला कि नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान है। फहीम ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए। लोगों को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर एकत्र होने का कहा। उनसे भड़काऊ बातें कहीं जिसके बाद दंगे भड़के।

नगर महापालिका ने दिया था 24 घंटे का नोटिस

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि दंगाईयों के घर बुलडोजर चलेगा। इसके अलावा उन्होंने दंगे में हुए नुकसान की भरपाई भी दंगाईयों से ही करने का ऐलान किया। देवेंद्र फडणवीस के ऐलान के बाद नागपुर महानगर पालिका (NMC) ने फहीम खान के संजय बाग कॉलोनी स्थित घर को नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया कि उनका मकान अवैध कब्जे पर बना है। उन्हें 24 घंटे के अंदर इसे हटाने को कहा गया।

सुबह ही जीसीबी लेकर पहुंचे अफसर और पुलिस

सोमवार सुबह 10 बजे से पहले संजय बाग कॉलोनी में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अफसरों की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और फहीम खान के दो मंजिला घर को तोड़क कार्रवाई शुरू हुई। महाराष्ट्र में यह पहली बार है जब दंगों के किसी आरोपी की संपत्ति पर NMC ने इस तरह की कार्रवाई की है।

फहीम खान पर क्या आरोप

साइबर सेल के DCP लोहित मतानी ने बताया कि फहीम खान अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी का नेता है। उसने (फहीम खान) औरंगजेब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का वीडियो एडिट करके शेयर किया,जिसके कारण नागपुर में दंगे फैल गए। फहीम खान ने हिंसक वीडियो को भी महिमामंडित किया। उसे 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सांसदों की बढ़ गई सैलरी, पेंशन और भत्ते में भी इजाफा; जानिए कितना मिलेगा वेतन
Next post गोलियों की तड़तड़ाहट, घना जंगल, पीठ में भारी सामान के साथ दुश्मनों से लोहा ले रहे जवान, BSF ने शेयर किया एनकाउंटर का वीडियो