होली पर घर में घुसकर लड़कियों से अभद्रता, रंग लगाने को लेकर लाठी-डंडों से हुई मारपीट; 5 घायल

महराजगंज। एक गांव में होली खेलने के दौरान घर में घुसे युवकों ने रंग लगाने को लेकर युवतियों से अभद्रता की। विरोध करने पर परिवारजन और युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को गांव में गाजे बाजे के साथ होलियारों का समूह घूम घूम कर रंग खेल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उनके घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान युवक घर की युवतियों से अभद्रता करने लगे। 

युवक युवतियों से छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगे। इस पर परिवारजन ने युवकों का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए। घटना में महिला, उसका पति, एक युवक, जबकि दूसरे पक्ष से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मामले के सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में महिला की ओर से 17 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष से महिला, उसके पति समेत छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कोतवाल जगदीश का कहना है कि घटना में जांच की जा रही है। घटना स्थल से तीन बाइक बरामद की गई हैं। तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post झगड़े के बाद जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पहुंचा पति, बच्चे के साथ बचाने पहुंची पत्नी… तभी हो गया दर्दनाक हादसा
Next post मदनी और ओवैसी जैसे नेता हैं वक्फ संपत्तियों के असल अवैध कब्जेदार, VHP का आरोप