श्रद्धालु बनकर आए एक युवक ने झूसी में एक युवती को अपनी पत्नी बनाकर रात भर के लिए शरण ली, फिर की हत्या

पुलिस के अनुसार, आज़ाद नगर निवासी संजय बिंद को कॉलोनी के एक लड़के ने फोन कर बताया कि एक दंपत्ति पति संगम स्थान के लिए आए हैं और उनके पास रात में रुकने की कोई जगह नहीं है। इसके बाद संजय ने ₹500 में अपने मकान में उन्हें रात भर ठहरने की इजाजत दे दी।

श्रद्धालु बनकर आएं एक युवक ने झूसी में एक युवती को अपनी पत्नी बताकर रातभर के लिए शरण ली और आधी रात को बाथरूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी बेहरमी से हत्या कर दी।

आरोपी ने युवती के शरीर पर कहीं जगह पर वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। बुधवार सुबह जब मकान में रहने वाले लोगों ने खून से लथपथ युवती का शव देखा तो हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर झूसी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की गई।

झूसी पुलिस के अनुसार, आज़ाद नगर निवासी संजय बिंद को कॉलोनी के एक लड़के ने फोन करके बताया कि एक दंपत्ति संगम स्नान के लिए आए हुए हैं और उनके पास रात में रुकने की कोई जगह नहीं है। इसके बाद संजय ने ₹500 में अपने मकान में उन्हें रातभर के लिए ठहरने की इजाज़त दे दी।

हालांकि, उस वक्त संजय घर पर नहीं थे। संजय के मकान में पुलिसकर्मी समेत कई अन्य लोग किराए पर रहते हैं। रात करीब 12:00 बजे तक कुछ लोगों ने उस युवक और युवती को मकान में देखा था। लेकिन इसके बाद सभी सो गए थे।

सुबह जब लोग जागे तो बाथरूम में युवती की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मकान मालिक सहित किसी को भी युवक युवती के बारे में नहीं जानकारी नहीं थी, और नहीं किसी ने उसकी पहचान जुड़े को दस्तावेज देखें थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। ताकि आरोपी युवक की पहचान हो सकें।

जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। युवती के बारे में जांच चल रही है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महाकुंभ स्‍नान पर गंदे पोस्‍ट शेयर करने पर बड़ा एक्‍शन, 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई
Next post फिर सजने लगा है भिलाई, महादेव की भव्य बारात के स्वागत में