‘गर्लफ्रेंड’ ने बुलाया तो 216 किमी. का सफर कर पहुंचा युवक फिर हुआ ये…

धार में एक हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने हुस्न के जाल में एक युवक को फंसाया और फिर उसे मिलने बुलाकर बंधक बना लिया। शातिर महिला व उसके साथियों ने युवक के साथ मारपीट की और 12 लाख रूपए की डिमांड की। हालांकि सही समय पर पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों का प्लान फेल कर दिया और पीड़ित युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हरदा के युवक को हुस्न के जाल में फंसाया

मामला धार कोतवाली थाना इलाके की इंद्रपुरी कॉलोनी का है जहां रहने वाली कीर्ति शर्मा नाम की महिला ने सोशल मीडिया साइड इंस्टाग्राम के जरिए हरदा के रहने वाले युवक कपिल जाट से तीन महीने पहले दोस्ती की थी। कीर्ति ने खुद को स्टूडेंट बताया था और कपिल से कहा था कि वो इंदौर में पढ़ती है। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और कपिल जब पूरी तरह से कीर्ति के जाल में फंस गया तो कीर्ति ने उसे मिलने के लिए मंगलवार 11 फरवरी को धार बुलाया था।

‘गर्लफ्रेंड’ ने बुलाकर बनाया बंधक

कीर्ति की असलियत से अंजान कपिल मंगलवार शाम को कीर्ति से मिलने के लिए धार पहुंच गया। जहां कीर्ति ने अपने पति शुभदीप, साथी अनिल, सोनू सोनी और आकाश खत्री के साथ मिलकर कपिल को एक घर में बंधक बना लिया। आरोपियों ने कपिल के साथ मारपीट की और मारपीट का एक वीडियो बनाकर उसकी पत्नी को भेजकर 12 लाख रूपए की डिमांड की। पति के साथ मारपीट का वीडियो मिलने और पैसों की डिमांड होने पर कपिल की पत्नी ने अपने चचेरे भाई को मदद के लिए धार भेजा लेकिन आरोपियों ने उसे भी बंधक बना लिया।

dhar news

पुलिस ने दोनों को छुड़ाया, आरोपियों को पकड़ा

इधर आरोपियों के मंसूबों की खबर पुलिस को बुधवार को मिली तो पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी के मकान पर दबिश दी और कपिल व उसके साथ बंधक बनाए गए युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मौके से कीर्ति शर्मा उसके पति शुभदीप शर्मा, साथी अनिल, सोनू सोनी और आकाश खत्री को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जमानत मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 65 लाख की डकैती का 30 घंटे में खुलासा, BSF से रिटायर्ड सूबेदार ने इस तरह दिया लूट को अंजाम
Next post प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान