



प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। प्रधानमंत्री के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। गंगा स्नान और पूजा के बाद प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और वहां से नेत्र कुंभ कार्यक्रम के लिए जाएंगे। नेत्र कुंभ प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य कार्यक्रम है। पीएम मोदी तकरीबन ढाई घंटे तक संगमनगरी में रहेंगे और इस दौराने वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की वजह से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा गया है।

संगम नगरी पहुंचते ही पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने उनका जोरदार स्वागत किया। 54 दिन में PM का महाकुंभ का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 13 दिसंबर को यहां आए थे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मेला क्षेत्रा की सुरक्षा पहले से और ज्यादा टाइट की गई है। संगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:05 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे सीधे अरैल घाट के लिए रवाना हुए और सुबह 10:45 बजे वहां पहुंच गए है। नाव के जरिए पीएम मोदी संगम नोज पहुंचे और सुबह 11 बजे उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करने के लिए रवाना हो गया है। यहां से वे नेत्र कुंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे।