Big Breaking:प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 17 से अधिक लोगों की मौत, अमृत स्नान रद्द

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान के दौरान आज तड़के भगदड़ मच गई है। भीड़ में दबकर करीब 17 से अधिक लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग भगदड़ में बिछुड़े अपनों को खोजते नजर आ रहे हैं।

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर आस सुबह करीब तीन बजे भारी भीड़ उमड़ गई थी। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम नोज पर स्नान के लिए डटी थी। उसी वक्त अचानक संगम नोज पर ही भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते वहां  कोहराम मच गया। लोग अपनों को तलाशते नजर आ रहे थे। सूचना मिलते ही तत्काल तमाम एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेला प्रशासन ने अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को घटना की जानकारी दी है।

अमृत स्नान रद्द

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में आज अमृत स्नान होना था। अमृत स्नान से ठीक पहले बड़ी घटना से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी अखाड़ों की ओर से अमृत स्नान रद कर दिया गया है। इधर घायलों को कई एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धारदार गंडासा लेकर गुण्डागर्दी करने वाले 2 बदमाश 2 अपचारी बालक गिरफ्तार
Next post महाकुंभ 2025: हेमा मालिनी ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन किया पवित्र स्नान, कहा- “यह मेरा सौभाग्य है