






14 जनवरी को वापस आने वाली थी प्रियंका
फोन कर उसने 14 जनवरी को वापस आने की बात कही थी। आठ जनवरी को उसके पति ने फोन कर बताया कि प्रियंका की बाथ टब में डूबने से मौत हो गई है। इस बात पर किसी को यकीन नहीं हुआ। इसके अगले दिन आशीष के परिजन थाईलैंड रवाना हो गए। 14 जनवरी को प्रियंका का शव उसके घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।
पति के किसी और लड़की से थे संबंध
प्रियंका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशीष के किसी और लड़की से संबंध थे। प्रियंका इसी बात का विरोध करती थी। इसी से नाराज होकर उसने विदेश ले जाकर प्रियंका की हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
पति ने कहा बाथटब में डूबने से हुई मौत
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पति आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि घटना वाले दिन वह लोग घूमकर शाम को होटल वापस आ गए थे। इसके बाद पत्नी के साथ बैठकर दोनों ने ड्रिंक लिया। बेटे प्रिशु को भूख लग गई तो मैं उसके लिए कुछ खाने के लिए लेने गया था। इस बीच प्रियंका नहाने चली गई, वापस आकर देखा तो प्रियंका बाथटब में पड़ी थी।
प्रियंका को लगता था पानी से डर
होटल स्टाफ की मदद से जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बाथटब में डूबने के कारण पत्नी की मौत होने की बात कही है। प्रियंका के परिजन इस बात से लगातार इंकार कर रहे हैं। उन्होंने बेटी के ड्रिंक करने की बात से भी मना किया है। यही नहीं उनका कहना है कि प्रियंका को पानी से डर लगता था।