देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश, लिव इन पार्टनर बोला- बेटी की शादी के बाद ठिकाने लगाने वाला था

देवास। देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी के मकान में फ्रिज से महिला का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज राजफाश हुआ है। लिव इन पार्टनर उज्जैन के गांव मोलाना निवासी आरोपित संजय पाटीदार की बेटी का विवाह इस वर्ष होना था, जिसके चलते उसने शव को 10 महीने से ठिकाने नहीं लगाया।

आरोपित को अंदेशा था कि ठिकाने लगाने पर पुलिस को शव मिल जाता, जिसके बाद उस तक पुलिस के हाथ पहुंच जाते। पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति घर से ही कपड़े, चूड़ी आदि का व्यापार करती थी, जिसके चलते कॉलोनी की महिलाएं उससे परिचित थीं।

मार्च 2024 में आखिरी बार महिला को देखा था

महिलाओं ने बताया कि पिंकी को 3 मार्च 2024 को आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद लोगों ने पाटीदार से उसके संबंध में पूछा भी परंतु कभी वह पिंकी के परिवार में किसी के बीमार होने की बात कहता, तो कभी पिंकी के बीमार होने और मायके जाने की भी बात कहता था।

naidunia_image

इधर, इंदौर निवासी मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वे सोया इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कंपनी में कार्यरत हैं। वे हाल ही में अफ्रीका से लौटे थे और कुछ दिनों में फिर विदेश जाने वाले थे।

बाहर लगाई सीसीटीवी की चेतावनी

पाटीदार ने आसपास के लोगों को शंका न हो इसके लिए पूरी तैयारी की थी। फ्रिज के अंदर की पार्टीशन जालियां निकाली गईं और शव को रखा गया। आरोपित ने कमरे के बाहर कागज पर सीसीटीवी की निगरानी संबंधी चेतावनी भी लगा रखी थी।

naidunia_image

गला दबाकर हत्या की गई

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया है। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार शार्ट पीएम में महिला का गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपित को अब शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड पर हत्याकांड से जुड़ी पूरी कहानी निकालने का प्रयास पुलिस करेगी।

naidunia_image

शादी करने की जिद पर अड़ी थी

पिंकी प्रजापति लिव इन पार्टनर संजय पाटीदार के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस बार से संजय उससे नाराज हो गया था और अपने साथी के साथ मिलकर पिंकी की हत्या कर दी और शव को फ्रिज के अंदर रख दिया। शुक्रवार को बिजली जाने से जब फ्रिज बंद हुआ तो शव डिकंपोज होने लगा और बदबू आने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भांजे की दुल्हन देख ललच गया मामा, मामी बनाने की करने लगा जिद, ट्रेन में यूं बदल गया लड़की का रिश्ता
Next post छत्तीसगढ़ में अब पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या, जमीन के विवाद में ले ली जान