संभल मस्जिद में लाउडस्पीकर बजते ही फंस गए मौलाना, भागकर पहुंची पुलिस टीम, एक हरकत से चुकाने पड़े 2 लाख

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में एक मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाना मौलाना को भारी पड़ गया. लाउड स्पीकर की आवाज सुनते ही पुलिस की टीम भागकर मस्जिद की तरफ पहुंची. मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं उसे थाने ले जाया गया और शांति भंग का चालान कर दिया गया. मौलाना को 2 लाख रुपए चुकाने पड़ गए. बता दें कि बीते दिनों एएसपी श्रीश चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने सदर कोतवाली में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ संवाद स्थापित कर धर्म स्थलों से माइक और लाउडस्पीकर उतारने की बात कही थी और इस बात पर सहमत हो गए थे.

संभल की अनार वाली मस्जिद में जुम्मे की नमाज से पहले मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज सुनाई देने पर पुलिस ने एक्शन लिया. जामा मस्जिद के पास स्थित अनार वाली मस्जिद के पास एडिशनल एसपी और सीओ भारी पुलिस फोर्स लेकर मस्जिद के गेट पर पहुंचे. मस्जिद के इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने इमाम का शांतिभंग में चालान किया था. इसके बाद SDM ने इमाम को दो लाख के मुचलके पर छोड़ा है.

गौरतलब है कि, दो दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने संभल के धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर की आवाज बाहर नहीं आने की अपील की थी. जिसे सभी ने स्वीकार किया था. बावजूद इसके अनार वाली मस्जिद में लाउड स्पीकर का उपयोग किया गया. इसी वजह से पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में एएसपी ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए साफ किया कि किसी भी धर्मस्थल पर माइक और लाउडस्पीकर नहीं बजेगा अगर कोई आदेश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

पुलिस ने आदेश की अवहेलना और शांति भंग मामले में कार्रवाई करते हुए इमाम का चालान कर दिया है. इस मामले में संभल एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा ने बताया कि लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है, लेकिन संभल की अनार वाली मस्जिद पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया गया था. इसलिए इस मामले में मस्जिद के इमाम तहजीब को दो लाख रुपए से पाबंद किया गया है. साथ ही उन पर धारा 151 तहत कार्रवाई की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संभल: 46 साल से क्यों बंद था मंदिर, क्यों घर बेचकर चले गए उस इलाके के हिंदू?
Next post पिया थे परदेस, तभी घर आया पड़ोसी, एक चम्मच गाजर का हलवा खिला कर दिया बर्बाद