




11 चर्च और कई मंदिरों पर हमले किए गए
शेख हसीना ने कहा कि आज, टीचर्स, पुलिस, नेता सभी पर हमले किए जा रहे हैं। हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है। 11 चर्च और कई मंदिरों पर हमले किए गए हैं। इस्कॉन पर हमला किया गया। उन्होंने यूनुस सरकार से सवाल करते हुए कहा, अब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना क्यों बनाया जा रहा है?”
चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा
यूनुस पर शेख हसीना का हमला बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा हिंदू समुदाय पर हमलों की लहर के बीच हुआ है। तीन हिंदू साधुओं की गिरफ्तारी ने चिंताएं और बढ़ा दी हैं। छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हसीना 5 अगस्त को बांग्लादेश से भाग गईं, जिसके बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने देश की कमान संभाली। बांग्लादेश के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।