भाई के फोन पर आया बहन का वीडियो, तुरंत बंद कर ली आंख, बोला- पापा ‘छोटी’ का… फिर पता चला ये तो…

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने चार दिन से लापता छात्रा के अपहरण का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया. मामले को लेकर ASP त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद कर अपहरण की साजिश रची. लड़की ने यह प्लान बनाया था कि फिरौती से मिलने वाले 10 लाख रुपये वह अपने प्रेमी को दे देगी, जो कि शिक्षक है.

लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 10 लाख रुपए के फिरौती की मांग का वीडियो अपने भाई के मोबाइल पर भेजा था. साथ ही वीडियो में यह भी कहा था कि अगर फिरौती के 10 लाख रुपये नहीं मिले तो उसकी बहन की हत्या कर दी जाएगी. वीडियो में छात्रा बेबस नजर आ रही है. उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं. साथ ही वो अपने परिवार वालों से बचाने की गुहार लगा रही है. यह घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

4 दिन से लापता हाई स्कूल की छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई थी. अपहरण कर्ताओं ने छात्रा के भाई से 10 लाख की फिरौती की मांग की थी. 19 वर्षीय छात्रा के भाई के मोबाइल पर छात्रा का वीडियो भेजा था. 10 लाख न मिलने पर छात्रा की हत्या करने की अपहरणकर्ताओं ने धमकी भी दी थी. हाथ पैर बंधे अवस्था में वीडियो में छात्रा अपने घर के लोगों से बचाने की गुहार लगा रही है. छात्रा के लापता होने पर विंढ़मगंज क्षेत्र के एक युवक पर छात्रा को भगाने का परिजनों ने आरोप लगाया था. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 14545 पर फोन करने पर मोर संगवारी घर पर आकर काम करके देगा
Next post नाम पर मत जाइए, पुरुषों के लिए वरदान है सत्यानाशी; बस जान लें सेवन का सही तरीका