चेन्नई:






तमिलनाडु के तंजावुर में एक बेहद खौफनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, एक 26 वर्षीय शिक्षिका की कथित तौर पर स्कूल परिसर में हत्या कर दी गई. दरअसल, मामला ये है कि 30 साल के सिरफिरा शख्स ने टीचर से शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे अस्वीकार कर दिया. इससे गुस्सा होकर शख्स ने कथित तौर पर स्कूल परिसर के अंदर ही सरकारी शिक्षिका के गले के ऊपर हमला कर दिया.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि पुलिस ने मदन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा, ”यह एक निजी मकसद था.”
ये है असली वजह
पूछताछ से पता चला है कि रमानी और मदन के परिवार हाल ही में उनकी शादी पर चर्चा करने के लिए मिले थे, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया था. इसके बाद निराश मदन स्कूल गया और कथित तौर पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
