



मणिपुर फिर सुलगने लगा है. पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में 6 लोगों के शव नदी में तैरते हुए पाया गया. इसके बाद से इलाके में हिंसा की चिंगारी फिर से भड़क उठी. रविवार को देर रात गुस्साई भीड़ ने विधायकों का घर फूंकना शुरू कर दिया. जिरीबाम में कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों को जला दिया. प्रदर्शनकारियों ने इंफाल की मुख्य सड़कों पर टायर भी जलाए और गाड़ियों को रोकने के लिए सड़कों को जाम कर दिया. भड़कती हिंसा को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हाई लेवल की बैठक बुलाई है. इशमें राज्य में शांति बहाल करने चर्चा की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक मणिपुर के हालात को लेकर 50 अतिरिक्त कंपनियां को मणिपुर भेजना का फैसला किया गया है. सूत्रों के मुताबिक 50 कंपनियां यानी 5000 और जवानों की अतिरिक्त तैनाती मणिपुर में की जाएगी. इसके साथ ही मणिपुर में अब कुल 27000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो चुकी है. पिछले एक हफ्ते में 7000 अतिरिक्त केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती मणिपुर में की जा चुकी है.