छात्रों की मांग पर UPPSC ने लिया बड़ा फैसला, अब एक दिन में होगा PCS एग्जाम

UPPSC Protest: अब पीसीएस प्री परीक्षा एक ही दिन संपन्न होगी. यूपीपीएससी ने अभ्यर्थियों की डिमांड मान ली है. आरओ/एआरओ के लिए कमेटी गठित की जाएगी. इसको लेकर कमेटी ही फैसला लेगी. बता दें कि गुरुवार सुबह से ही पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त झड़प हो रही थी. जिसके बाद आयोग के अध्यक्ष संजय नेत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है. परीक्षाओं की नई तारीखों का एलान जल्द किया जाएगा. फिलहाल 7 और 8 दिसंबर की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.

सीएम योगी के दखल पर आयोग ने यूपी PCS 2024 की प्रारंभिक परीक्षा पहले की तरह एक दिन और एक शिफ्ट में कराने का ऐलान किया है. आयोग ने PCS के अभ्यर्थियों की मांग मान ली है, हालांकि RO-ARO 2023 की भर्ती परीक्षा को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. आयोग ने दिसंबर महीने में होने वाली इस परीक्षा को टाल दिया है.

प्रयागराज डीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा, यूपीपीएससी द्वारा जल्द ही परीक्षा (पीसीएस) की तारीख जारी की जाएगी. परीक्षा पैटर्न तय करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही है, प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं. छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, छात्र इसे डिवाइड एंड रुल बता रहे हैं और हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कनाडा हमारा, तुमलोग जाओ… अब तो कनाडावालों को ही भगा रहे खालिस्तानी, ट्रूडो ने जिसे पाला, वही मारेगा डंक!
Next post नगर निगम भिलाई के आयुक्त पद का चार्ज लिया राजीव पाण्डेय ने