भारतीय जवानों ने की चीन के सैनिकों की पिटाई, तनाव कम होने के बीच वीडियो आया सामने, देखें घुसपैठ करने पर क्या हुआ

बीजिंग: भारत और चीन पिछले कुछ वर्षों से चल रहे तनाव को कम करने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों पिछले महीने के अंत में सीमावर्ती क्षेत्रों में यथास्थिति पर लौटने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। दोनों सेनाएं अपने सैनिकों को वापस पीछे कर रही हैं। इसके बावजूद भारतीय सेना लद्दाख में चुनौतीपूर्ण सर्दियों की तैयारी कर रही है। क्योंकि अभी भी पूरी तरह तनाव खत्म नहीं हुआ है। हालांकि इस बीच भारतीय सैनिकों की ओर से चीनी सैनिक की पिटाई का वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें भारतीय सेना के जवान कथित तौर पर भारतीय क्षेत्र में पकड़े गए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों की पिटाई करते देखे जा सकते हैं। वीडियो की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन सैनिकों की वर्दी से ऐसा लगता है कि यह गर्मियों का वीडियो है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि यह 2019-21 के बीच अरुणाचल प्रदेश का वीडियो है। एक अन्य वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि हम महामारी के युग में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छापेमारी से घबराया इंजीनियर, खिड़की से फेंकने लगा नोटों की गड्डी, लाखों रुपये जब्त
Next post प्लाटिंग करने वालों के बुरे दिन, अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी, अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, होगी FIR